पोषक तत्व

केले पोटेशियम, फाइबर, विटामिन बी6, सी, और एंटीऑक्सिडेंट जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत हैं, जो तत्काल ऊर्जा बूस्टर के रूप में काम करते हैं।

Credit:Pexels

पाचन स्वास्थ्य

केले में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण होते हैं। फाइबर आपके आंतों की गतिविधियों को नियंत्रित कर सकते हैं।

Credit:freepik

वजन घटाये

केले फाइबर में उच्च होते हैं, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। जिससे यह वजन घटाने का एक अच्छा साधन बन जाता है।

Credit:freepik

हृदय स्वास्थ्य

केले में उच्च पोटेशियम (इलेक्ट्रोलाइट्स) और कम सोडियम होता है। जो आपके हृदय स्वास्थ्य और विशेष रूप से उच्च रक्तचाप प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण होता।

Credit:freepik

गुर्दे का स्वास्थ्य

केला पोटैशियम से भरपूर होता है, जो लोग सप्ताह में 4-6 बार केला खाते हैं, उनमें दूसरों की अपेक्षा गुर्दे की बीमारी होने की संभावना लगभग 50% कम होती है।

Credit:freepik

हैंगओवर में मदद

रॉकिंग पार्टी के बाद हैंगओवर सबसे खराब होती है। इसमें केला आपकी मदद कर सकता है। दूध/दही से बनी केले की स्मूदी हैंगओवर से राहत दिला सकती है

Credit:freepik

मांसपेशियों की मजबूती

केले में पोटैशियम होता है, जो वर्कआउट के बाद मसल्स को रिकवर करता है। व्यायाम के बाद केला खाने से मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

Credit:freepik

पेट फूलना

पेट फूलने की स्थिति में केले आपकी मदद कर सकते हैं। यह पेट में ब्लोट-फाइटिंग बैक्टीरिया को बढ़ाकर शरीर में से तरल पदार्थ को कम करने में मदद कर सकता है।

Credit:unsplash

मूड अच्छा बनाये

केले में मौजूद विटामिन बी6 तनाव कम करके मूड को अच्छा बनाते हैं। ट्रिप्टोफैन एक अमीनो एसिड है, जो सेरोटोनिन (खुशी का हार्मोन) को उत्तेजित करता है।

Credit:freepik

एनीमिया भगाये

केले में उच्च फोलेट होने के कारण, एनीमिया से लड़ने में फायदेमंद है। केला रोज़ खाने से एनीमिया से होने वाली थकान और शरीर का पीलापन कम हो सकता है।

Credit:freepik

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

इस Web Story से सम्बन्धित Blog Post को पढ़ने के लिए More Information पर जाएं, Story पसंद आने पर Share अवश्य करें। जल्द मिलेंगे एक New Story के साथ।