Anemia क्या है – जानें क्या हैं इसके लक्षण और कारण?

नमस्कार दोस्तों, मैं एक बार फिर से हाज़िर हूँ एक नये लेख के साथ जिसका शीर्षक है “Anemia क्या है – जानें क्या हैं इसके लक्षण और कारण?”। Anemia की बीमारी पुरुषों और महिलाओं दोनों में पायी जाती है। महिलाओं में इसके मामले ज्यादा पाए जाते हैं, क्योंकि महिलाओं का खाने में कोताही बरतना, कम खाना और गर्भावस्था जैसे कारण जिम्मेदार होते हैं।

a-doctor-writing-anemia-slogan-on-writing-pad

Anemia क्या है?

Anemia एक ऐसी शारीरिक अवस्था है जिसमें शरीर के ऊतकों तक पर्याप्त ऑक्सीजन ले जाने के लिए स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। Anemia जिसे कम Hemoglobin, रक्तहीनता, रक्ताल्पता या खून की कमी भी कहा जाता है, जिससे आप खुद को थका हुआ और कमजोर महसूस करते है।

Anemia के कई प्रकार हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना कारण है। यह अस्थायी या दीर्घकालिक और हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकता है। अधिकतर मामलों में, Anemia के एक से अधिक कारण हो सकते हैं। अगर आपको संदेह है कि आपको Anemia है, तो बिना देरी किये आप अपने चिकित्सक से मिलें। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

Anemia के लिए उपचार, उनके कारणों पर निर्भर करते हैं, Supplements लेने से लेकर चिकित्सकीय प्रक्रिया तक। Anemia के कुछ प्रकार को आप रोक सकते हैं, यदि आप स्वस्थ और विविध आहार को अपने खाने में शामिल करें।

Anemia के प्रकार

1- Aplastic Anemia

Aplastic Anemia में Bone marrow के द्वारा शरीर में खून बनाने की दर कम हो जाती है। इस का मुख्य कारण प्रदूषण और खेतों में अत्यधिक कीटनाशकों का प्रयोग है। इसके लक्षण अचानक नहीं दिखते हैं, लेकिन Ignore करने पर इसके परिणाम गंभीर और मौत तक हो सकती है।

2- Iron Deficiency Anemia

Iron की कमी से होने वाला Anemia एक आम समस्या है। गर्भावस्था के समय महिलाओं में और कम आयरन खाने वाले लोग, इसकी कमी से एनीमिया होता है। ऐसा तब होता है, जब पर्याप्त आयरन की कमी होने से हमारा शरीर Hemoglobin बना पाने में असमर्थ हो जाता है।

3- Sickle Cell Anemia

Sickle Cell Anemia यानि Abnormal Hemoglobin, यह एक Genetic Disorder है, यह लाल रक्त कोशिकाओं के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले प्रोटीन के कारण होती है। इस विकार में लाल रक्त कोशिकाओं का आकार Sickle (दराँती) के जैसा हो जाता है। यह उनकी ऑक्सीजन की आपूर्ति और रक्त प्रवाह की क्षमता को कम कर देता है।

4- Thalassemia

Thalassemia एक आनुवंशिक बीमारी है, जो रक्त से संबंधित होती है। इस बीमारी में रक्त कोशिकायें कमजोर होकर नष्ट होने लगती हैं। ऐसा किसी जीन की कमी के कारण भी होती है, जो Hemoglobin Protein के बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है।

5- Vitamin Deficiency Anemia

शरीर में Vitamin B-12 की कमी होने से भी Anemia होने का खतरा होता है। दरअसल शरीर में विटामिन बी-12 कम होने से Red Blood Cells कम बनता है। जिससे Hemoglobin का स्तर भी कम हो जाता है, और एनीमिया होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Anemia के लक्षण

Anemia के संकेत और लक्षणों के आधार पर एनीमिया के कारण और गंभीरता भिन्न होते हैं। आपके एनीमिया के कारणों के आधार पर, आपको कोई लक्षण दिखाई ना दे ।

संकेत और लक्षणों के आधार पर आपको एनीमिया हो सकता हैं, यदि इसमें ये शामिल हैं:

  • थकान
  • कमजोरी
  • निस्तेज या पीली त्वचा
  • अनियमित दिल की धड़कन
  • सांस लेने में कठिनाई
  • चक्कर आना
  • छाती में दर्द
  • ठंडे हाथ और पैर
  • सिरदर्द

एनीमिया इतना हल्का भी हो सकता है कि आप इसे नोटिस न कर पायें। लेकिन इसके बिगड़ जाने पर लक्षण भी बिगड़ जाते हैं।

डॉक्टर से कब संपर्क करें

यदि आप थका थका सा महसूस करते हैं और लेकिन इसका कारण आपको नहीं पता, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Anemia के अलावा थकान के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए ऐसा ना समझें कि आप थके हुए हैं तो आप Anemic हैं। कुछ लोगों के रक्तदान करने पर उनका Hemoglobin कम हो जाता है, जो एनीमिया का संकेत देता है। यदि आपसे कहा जाता है कि Hemoglobin कम होने के कारण आप रक्तदान नहीं कर सकते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कारण

Anemia जन्मजात या आपके द्वारा पैदा गई स्थिति के कारण हो सकता है। एनीमिया आपको तब होता है, जब आपके रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या पर्याप्त मात्रा में नहीं होती हैं।

ऐसा इसलिए हो सकता है अगर-

  • आपका शरीर पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं को बना पाने में असमर्थ है।
  • रक्तस्राव के कारण आपके शरीर से लाल रक्त कोशिकायें तेज़ी से कम हो जाती हैं।
  • आपका शरीर ही आनुवांशिक कारणों से लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देता है।

लाल रक्त कोशिकाएं क्या करती हैं

आपके शरीर में तीन प्रकार की रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है –

Leukocyte यानि White blood cells – शरीर को संक्रमण से बचाने और चोट को ठीक होने में मदद करती हैं।

Platelets – जो Blood Clots बनाते हैं और खून को बहने से रोकते हैं।

Red Blood Cells – लाल रक्त कोशिकाओं में Hemoglobin होता है, यह फेफड़ों से शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाना और शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड को आपके फेफड़ों तक ले जाना इसका काम है।

हमारे खून में लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) में वृद्धि को Polycythaemia के रूप में जाना जाता है, जबकि कमी को Anemia के रूप में जाना जाता है।

लाल रक्त कोशिकाओं सहित अधिकांश रक्त कोशिकाएं आपके Bone Marrow में नियमित रूप से उत्पन्न होती हैं। Bone Marrow आपकी कई बड़ी हड्डियों की Cavities में पाया जाने वाला एक Spongy Material होता है। Hemoglobin और लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने के लिए, आपके शरीर को आयरन, विटामिन बी -12, फोलेट और अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

एनीमिया के कारण

विभिन्न प्रकार के एनीमिया के अलग-अलग कारण होते हैं। उनमे शामिल है:

Iron की कमी से एनीमिया

यह सबसे आम प्रकार का Anemia है, जो आपके शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। आपके Bone Marrow को Hemoglobin बनाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है। पर्याप्त आयरन के बिना, आपका शरीर लाल रक्त कोशिकाओं के लिए पर्याप्त Hemoglobin का उत्पादन नहीं कर सकता है।

Iron Supplements की कमी से इस प्रकार का Anemia गर्भवती महिलाओं में होता है। यह खून की कमी के कारण भी होता है, जैसे कि मासिक धर्म में भारी रक्तस्राव; या छोटी या बड़ी आंत का कैंसर के कारण रक्तस्राव। एनीमिया को रोकने के लिए लोहे की कमी को पूरा करना महत्वपूर्ण है।

Vitamin की कमी से एनीमिया

आयरन के अलावा, आपके शरीर को Folate और Vitamin B-12 की भी आवश्यकता होती है। इनकी या अन्य प्रमुख पोषक तत्वों की कमी से लाल रक्त कोशिका का उत्पादन कम हो सकता है। कुछ लोग जो विटामिन बी-12 का सेवन तो करते हैं, पर शरीर विटामिन को अवशोषित नहीं कर पाता है। इससे विटामिन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिसे Pernicious Anemia भी कहा जाता है।

Inflammatory Anemia

कुछ रोग – जैसे कि Cancer, HIV/AIDS, Rheumatoid Arthritis, Kidney Disease, Crohn’s Disease, और अन्य विकट या पुरानी सूजन संबंधी बीमारियां लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में अवरोध उत्पन्न कर सकती हैं।

Aplastic Anemia

यह एक दुर्लभ प्रकार का Anemia होता है। यह जानलेवा तब हो जाता है, जब आपका शरीर पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता है। Aplastic Anemia संक्रमण, कुछ खास दवाएं, Autoimmune Diseases और Toxic Chemicals (जहरीले रसायनों)के संपर्क में आने के कारण होता है।

Bone Marrow रोग से जुड़े एनीमिया

Leukemia और Myelofibrosis जैसी कई तरह की बीमारियां आपके अस्थि मज्जा में रक्त उत्पादन को प्रभावित करके Anemia का कारण बन सकती हैं। इस प्रकार के कैंसर और कैंसर जैसे विकारों का असर हल्के से लेकर जानलेवा तक हो सकते हैं।

Hemolytic Anemia

Anemia तब विकसित होता है जब लाल रक्त कोशिकायें Bone Marrow (अस्थि मज्जा) की तुलना में तेजी से नष्ट हो रही हों। कुछ Blood Diseases लाल रक्त कोशिका के विनाश का कारण बनते हैं। Hemolytic Anemia आपको विरासत में मिल सकता है, या बाद में भी आपके अंदर विकसित हो सकता है।

Sickle Cell Anemia

यह Anemia जन्मजात विकार है, जो आपको विरासत में मिलता है। गंभीर मामलों में इसके कारण आपको Hemolytic Anemia भी हो सकता है। यह Defective Hemoglobin Protein के कारण होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के Shape को Sickle (दराँती) के आकार में बदल देता है। ये अस्वस्थ रक्त कोशिकाएं तेजी से टूटती हैं, पर पुन: उत्पत्ति उतनी तेजी से नहीं हो पाती है। जिसके परिणामस्वरूप Anemia की समस्या पैदा हो जाती है।

खतरे का कारण

नीचे दिए गए कारक आपको Anemia के बढ़ते खतरे में डाल सकते हैं –

  • कुछ विटामिन और खनिजों की कमी वाला आहार – आयरन, विटामिन बी -12, फोलेट और कॉपर जैसे विटामिन और खनिजों को आहार में लगातार कम लेने से आपको एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।
  • आंतों के विकार – आंतों का विकार जो आपकी छोटी आंत में पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया को प्रभावित करता है – जैसे कि Crohn’s Disease और Celiac Disease एनीमिया के खतरे को बढ़ाते हैं।
  • मासिक धर्म – Postmenopausal महिलाओं की तुलना में, जिन महिलाओं को रजोनिवृत्ति नहीं हुई है, उनमें आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का खतरा अधिक होता है। मासिक धर्म लाल रक्त कोशिकाओं के कम होने का कारण बनता है।
  • गर्भावस्था – गर्भवती होने पर Folic Acid और Iron के साथ Multivitamins न लेने से आपको एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।
  • दीर्घकालिक बीमारी – यदि आपको कैंसर, गुर्दे की या कोई अन्य बीमारी है, तो आपको एनीमिया का खतरा हो सकता है। इन स्थितियों से आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो सकती है।
  • पारिवारिक History – यदि आपके परिवार में Inherited Anemia का इतिहास रहा है, जैसे Sickle Cell Anemia, तो आपको भी इसका खतरा हो सकता है।
  • अन्य कारक – कुछ संक्रमणों, Blood Diseases और Autoimmune Disorders भी आपको Anemia के जोखिम को बढ़ाते हैं। जैसे शराब, Toxic Chemicals के संपर्क में आने और कुछ खास दवाओं के उपयोग से लाल रक्त कोशिका उत्पादन क्षमता प्रभावित होने से आपको एनीमिया हो सकता है।
  • उम्र – 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में Anemia का खतरा बढ़ जाता है।

Anemia की जटिलतायें

एनीमिया का स्थायी इलाज किये बिना छोड़ना कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे:

  • अत्यधिक थकान – गंभीर एनीमिया के कारण आपको इतनी थकान हो सकता है, कि आप अपने दैनिक कार्यों को ठीक से पूरा नहीं कर सकते।
  • गर्भावस्था की जटिलताएं – Folate (Vitamin B-9) की कमी से पीड़ित Anemia वाली गर्भवती महिलाओं में समय से पहले जन्म जैसी जटिलताएं बढ़ सकती है।
  • हृदय की समस्याएं – एनीमिया तेजी से या अनियमित दिल की धड़कन (Arrhythmias) का कारण बन सकता है। जब आप Anemic होते हैं तो आपका हृदय रक्त में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए अधिक रक्त पंप करता है। इससे दिल बड़ा या Heart Failure हो सकता है।
  • मौत – कुछ विरासत में मिले Anemia, जैसे कि Sickle Cell Anemia, जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। बहुत अधिक रक्त की कमी से तीव्र, गंभीर एनीमिया घातक हो सकता है। वृद्ध लोगों में, एनीमिया मृत्यु के बढ़ते खतरे से जुड़ा है।

Anemia का निवारण क्या है?

कई प्रकार के Anemia को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन आप आयरन और विटामिन की कमी से होने वाले एनीमिया से बचने के लिए ऐसे आहार का सेवन कर सकते हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज शामिल हों जैसे-

  • Iron – आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों में मीट, बीन्स, दाल, आयरन से भरपूर अनाज, गहरे हरे पत्तेदार सब्जियां और सूखे मेवे शामिल हैं।
  • Folate (vitamin B-9) – यह एक पोषक तत्व है, और इसका कृत्रिम रूप Folic Acid, फलों और फलों के रस, गहरे हरे पत्तेदार सब्जियों, हरी मटर, राजमा, मूंगफली, और समृद्ध अनाज उत्पादों, जैसे रोटी, अनाज, पास्ता और चावल में पाया जाता है।
  • Vitamin B12 – विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थों में मांस, Dairy Products, Fortified Cereals और सोया उत्पाद आदि शामिल हैं।
  • Vitamin C – विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों में शामिल हैं खट्टे फल, जूस, मिर्च, ब्रोकोली, टमाटर, खरबूजे और स्ट्रॉबेरी शामिल हैं। ये आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं।

यदि आप यह सोचकर परेशान हैं कि भोजन से ही पर्याप्त Vitamin और Minerals मिल जायेगा; तो अपने डॉक्टर से बात करें कि क्या multivitamin इसमें मदद कर सकता है।

अंत में…

आप अपने आहार में थोड़ा सा बदलाव करके Anemia के कई मामलों को आप रोक सकते हैं, या इसका पूरा बंदोबस्त कर सकते हैं। Anemia के कुछ प्रकार में इलाज लंबे समय तक चल सकता है, और कुछ प्रकार तो ऐसे होते हैं कि उनके इलाज में कोताही बरतने पर आपका जीवन संकट में पड़ सकता है। जिन लोगों को लगातार कमजोरी और थकान महसूस होती है; उन्हें डॉक्टर से मिलकर Anemia की जांच करवानी चाहिए।

 

दोस्तों, आज का यह लेख आपको कैसा लगा नीचे बॉक्स में कमेंट जरूर करें। आपके Comment से ही मुझे और लिखने की प्रेरणा मिलेगी जिससे मैं अलग अलग विषयों पर अधिक जानकारी आप लोगों से Share कर पाउँगा। इस पोस्ट को आप सभी लोग अपने Social Media पर Like और Share जरूर करें, जल्द वापस आऊंगा एक नयी पोस्ट के साथ।

Disclaimer
इस लेख का उद्देश्य लोगों को बीमारियों और स्वास्थ्य के बारे में सचेत करने का एक साधन मात्र है। हमेशा कोशिश रहती है कि हर लेख संपूर्ण और सटीकता से परिपूर्ण हो। इस Blog पर मौजूद किसी भी सलाह, सुझावों को निजी स्वास्थ्य के लिए उपयोग में लाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

Share your love
Ashok Kumar
Ashok Kumar

नमस्कार दोस्तों,
मैं एक Health Blogger हूँ, और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के बारे में शोध-आधारित लेख लिखना पसंद करता हूँ, जो शिक्षाप्रद होने के साथ प्रासंगिक भी हों। मैं अक्सर Health, Wellness, Personal Care, Relationship, Sexual Health, और Women Health जैसे विषयों पर Article लिखता हूँ। लेकिन मेरे पसंदीदा विषय Health और Relationship से आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *