Gas problem in Stomach – पेट में गैस की समस्या को कैसे दूर करें?

आजकल अधिकांशतः लोग Gas problem in Stomach से पीड़ित हैं, और इसी उधेड़बुन में रहते हैं, कि Gas problem (पेट में गैस की समस्या) से कैसे छुटकारा पाएं। लेकिन गैस और पेट दर्द (stomach ache) की समस्या का कारण और समाधान क्या हो सकता है या कैसे हो, इसके बारे में उनके पास कुछ भी जानकारी नहीं होती है।

तो, आज मैं आपको Gas problem in Stomach के बारे में पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से देने वाला हूँ, इसलिए आप इस लेख को अंत तक पढ़ें, ताकि आपको सही और पूरी जानकारी मिल सके।

Human Stomach Anatomy

Overview

गैस (flatus) आपके पाचन तंत्र (Digestive System) में पाचन की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, यह एक आम स्थिति है, ज्यादातर लोग दिनभर में 20 – 21 बार तक गैस पास (farting) करते हैं। जब गैस मलाशय के माध्यम से नहीं निकल पाती है, तो यह मुंह से डकार (Belching) के रूप में निकलती है।

Gas pain हल्का, गंभीर और तकलीफदेह भी हो सकता है। खाने या पीने के बाद इसके लक्षण विकसित हो सकते हैं, हालांकि, हर बार gas का कारण भोजन ही नहीं होता है।

कभी-कभी गैस कुछ पाचन तंत्र विकार (digestive disorder) Irritable bowel syndrome or Celiac disease, जैसी गंभीर समस्या का लक्षण भी हो सकता है।

गैस क्या है?

आंतों की गैस (flatus) जीवन का एक तथ्य है, और भोजन के पाचन का एक प्राकृतिक परिणाम है।आंतों की गैस ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन और मीथेन जैसी गंधहीन वाष्पों का मिश्रण है। जब ये वाष्प बड़ी आंत में बैक्टीरिया द्वारा छोड़ी गई सल्फर युक्त गैस से मिल जाती हैं, और गैस में अप्रिय गंध का कारण बनती है।

आपका शरीर मुंह से डकार (Belching) या मलाशय के माध्यम से गैस को बाहर निकाल देता है। कई बार पेट में गैस फंस जाती है, तो यह पेट में दर्द (gas pain) और पेट फूलने (flatulence) का कारण बनती है।

Symptoms of Gas problem in Stomach (पेट में गैस की समस्या के लक्षण)

गैस कई पाचन लक्षणों का कारण बनती है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकती हैं। गैस के कुछ लक्षण होना सामान्य है, खासकर भोजन के दौरान या बाद में। सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:

  • डकार आना (Belching)
  • पेट में ऐंठन (stomach cramps)
  • पेट फूलना (flatulence) या सूजन (bloating) महसूस होना
  • पेट में जलन (dyspepsia)
  • सीने में दर्द (Chest pain)
  • गैस्ट्रो (gastro)
  • अपच/बदहजमी (indigestion)

गैस तकलीफदेह हो सकती है, लेकिन यह आमतौर पर गंभीर नहीं होती है। ज्यादातर मामलों में, लक्षण कुछ मिनटों या घंटों के भीतर अपने आप ठीक हो जाते हैं। gas symptoms समस्या बन सकते हैं, यदि वे अक्सर होते रहते हैं, आपको परेशान करते हैं, या आपकी दैनिक गतिविधियों को प्रभावित कर रहे हैं।

A woman suffering from a Gas problem in the Stomach

पेट में गैस कैसे बनती है?

गैस आपके पेट या आंत के रास्ते (intestine tract) में विकसित हो सकती है। पेट में गैस अक्सर खाने या पीने के दौरान बहुत अधिक हवा निगलने और आपकी बड़ी आंत में बैक्टीरिया बिना पचे हुए कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने के परिणामस्वरूप बनती है। आपके पाचन तंत्र में गैस दो स्रोतों से आती है:

  • अपचित भोजन का पाचन: कुछ एंजाइमों (enzymes) की कमी या अनुपस्थिति के कारण कुछ कार्बोहाइड्रेट (चीनी, स्टार्च और फाइबर) छोटी आंत में पचा या अवशोषित नहीं होते हैं। यह अपचित भोजन बड़ी आंत में जाता है, जहां bacteria भोजन को तोड़ते हैं। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड गैसें बनती हैं, कुछ लोगों में आंतों के बैक्टीरिया मीथेन गैस भी बनाते हैं, जो मलाशय के माध्यम से बाहर निकलती हैं। पेट में बनने वाली अधिकांश गैस के लिए यही प्रक्रिया जिम्मेदार होती है।
  • हवा निगलना (aerophagia): यह आमतौर पर तेजी से खाने या पीने, chewing gum चबाने, धूम्रपान करने या ढीले नकली दाँत (dentures) पहनने के कारण हवा (ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड युक्त) निगल लेते हैं।

डकार (Belching) के जरिये सबसे अधिक निगली जाने वाली हवा पेट से निकलती है। शेष गैस आंशिक रूप से छोटी आंत में अवशोषित हो जाती है और थोड़ी मात्रा बड़ी आंत में चली जाती है और मलाशय के माध्यम से बाहर निकल जाती है।

पेट में गैस क्यों बनती है?

एक वयस्क औसत दिनभर में 13 से 21 बार गैस पास (farting) करता है। गैस पाचन प्रक्रिया का एक सामान्य हिस्सा है। लेकिन, अगर गैस आंतों में फंस जाये, और बाहर नहीं निकल पाये, तो आपको तकलीफ और बेचैनी (stomach discomfort) महसूस हो सकती है।

दस्त (diarrhea) या कब्ज (constipation) का कारण बनने वाली किसी भी चीज़ से गैस, पेट दर्द (stomach ache), और पेट फूलने (flatulence) की तकलीफें बढ़ सकती है। गैस के कारण भी हो सकते हैं:

  • अधिक खाना खाने से
  • खाते या पीते समय हवा निगलना
  • Chewing gum चबाना
  • सिगरेट पीना
  • कुछ विशिष्ट (गैस बनाने वाले) खाद्य पदार्थ खाना

इसे भी पढ़ें: Lactose intolerance क्या है? लैक्टोज इंटॉलरेंस दूध न पचने की समस्या

कुछ खाद्य पदार्थ जो Gas problems का कारण बनते हैं!

National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases के अनुसार, ऐसे अधिकांश खाद्य पदार्थ गैस का कारण बन सकते हैं, जिनमें कार्बोहाइड्रेट (carbohydrates) होता है। हालांकि, वसा और प्रोटीन से गैस कम बनती है। कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से गैस पैदा होती है जिनमें शामिल हैं:

  • Raffinose – एक complex sugar है, जो बीन्स (beans), गोभी, बंद गोभी (Brussels sprouts), ब्रोकोली, शतावरी (asparagus), अन्य सब्जियों और साबुत अनाज में पाई जाती है।
  • Lactose – एक natural sugar है, जो दूध और दूध के उत्पादों, जैसे पनीर, आइसक्रीम, और processed foods, जैसे कि ब्रेड, अनाज और सलाद ड्रेसिंग में पाई जाती है। ऐसे खाद्य पदार्थों को खाने के बाद, यदि गैस बन रही है, तो आपको लैक्टोज इनटॉलेरेंस (lactose intolerance) की समस्या हो सकती है।
  • Fructose – प्याज, आटिचोक, नाशपाती और गेहूं में पाई जाने वाली एक sugar है। कुछ soft drinks और fruit drinks में स्वीटनर के रूप में sweetener के रूप में उपयोग किया जाता है।
  • Sorbitol – सेब, नाशपाती, आड़ू, और आलूबुखारा सहित फलों में प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली एक sugar है। इसका उपयोग कई आहार संबंधी खाद्य पदार्थों और sugar-free candies और chewing gum में कृत्रिम sweetener के रूप में भी किया जाता है।
  • Starch – आलू, मक्का, नूडल्स (noodles) और गेहूं सहित अधिकांश स्टार्च (starche) गैस उत्पन्न करते हैं, क्योंकि वे बड़ी आंत में टूट जाते हैं। (चावल एकमात्र ऐसा स्टार्च (starche) है, जिससे गैस नहीं बनती है।)
  • Soluble fiber – Fiber जो पानी में आसानी से घुलकर आंतों में एक नरम, जेल (gel) जैसा बन जाता है। यह जौ/जई का चोकर, सेम, मटर, और अधिकांश फलों में पाया जाता है।
  • Insoluble fiber – यह fiber गेहूं की भूसी और कुछ सब्जियों में पाया जाता है, और थोड़ी मात्रा में गैस पैदा करता है।

Source: National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases

Gas Problem से कैसे छुटकारा पाएं?

अक्सर, आप जो खाते हैं उसके कारण ही गैस बनती है। भोजन मुख्य रूप से आपकी छोटी आंत में पचता है। पाचन के बाद बचे हिस्से को बड़ी आंत में बैक्टीरिया तोड़ देते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में मीथेन और हाइड्रोजन गैस निकलती है, जिन्हें अधोवायु (flatus) के रूप में मलाशय के जरिये बाहर निकाल दिया जाता है।

कई लोगों के लिए, खानपान की आदतों में बदलाव कर लेने से गैस और gas symptoms को कम करने के लिए पर्याप्त होते हैं। पता लगाएं कि कौन से खाद्य पदार्थ खाने से आपको गैस बन रही है। इसके लिए कौन से खाद्य पदार्थ दोषी हैं, इनमें शामिल हैं:

  • High fiber भोजन
  • उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ
  • तला हुआ या मसालेदार खाना
  • Beans और दाल
  • Cruciferous vegetables, जैसे फूलगोभी, पत्तागोभी
  • Carbonated drinks
  • Lactose युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे दूध और dairy products
  • ओवर-द-काउंटर Fiber drinks और supplements

एक बार जब आप यह पता लगा लेते हैं, कि किस प्रकार का भोजन या पेय gas पैदा कर रहा है, तो आप ऐसे खाद्य पदार्थ से बचने के लिए अपने आहार में बदलाव कर सकते हैं।

Remedies for Gas problem in Stomach (घरेलू उपाय)

यदि अपना आहार बदलने से भी आपकी तकलीफ कम नहीं हो रही है, तो आपके पास प्रयास करने के लिए कई सारे पारंपरिक घरेलू उपायों का विकल्प मौजूद हैं।

पुदीने की चाय

अध्ययनों से पता चला है, पुदीने में menthone, limonene, और menthol जैसे तत्व होने से पुदीना गैस, पेट दर्द, अपच (indigestion), पेट फूलने सहित Irritable bowel syndrome के लक्षणों को कम कर सकता है।

पुदीने की चाय के लिए 5 – 10 पुदीने की पत्तियों को 250ml पानी में अदरख के साथ उबालें, छानकर आधा चम्मच शहद मिलाकर पियें। यह सभी उम्र के लोगों लिए सुरक्षित है, इसे आप दिनभर पी सकते हैं। अच्छे परिणाम के लिए खाना खाने से पहले एक कप पियें।

Chamomile चाय

Chamomile चाय औषधीय गुणों से भरपूर है, जो अपच, फंसी गैस, पेट फूलने, मरोड़ (cramp) और पेट दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। भोजन से पहले और सोते समय chamomile चाय पीने से कुछ लोगों के लिए लक्षण कम हो सकते हैं।

Simethicone

Simethicone एक over-the-counter दवा है, जो कई अलग-अलग brand नामों से बाजार में उपलब्ध है। इसमे शामिल है: Gas-X, Gasotab and Feulibloat

सिमेथिकोन का उपयोग असहज करने वाले गैस के लक्षणों जैसे पेट दर्द, गैस्ट्रो (gastro), पेट फूलना (bloating) और पेट में ऐंठन/मरोड़ (stomach cramps) में किया जाता है। यह गोली, कैप्सूल और सिरप के रूप में आता है। यह आमतौर पर भोजन के बाद और दिन में चार बार लिया जाता है। पैकेज पर या नुस्खे के लेबल पर दिए गए निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें, लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।

Activated Charcoal

Activated charcoal एक प्रचलित घरेलू उपाय है, जो आपके बड़ी आंत में फंसी गैस को बाहर निकालने में और पेट फूलने की समस्या में मदद करती है। यह गोली और पाउडर के रूप में हर जगह मिल जाती है। dosage के लिए label पर लिखे दिशा निर्देशों का पालन करें। हालांकि, यह सुरक्षित है, पर इसे किसी doctor की देखरेख में ही लें, आम दुष्प्रभावों में कब्ज (constipation) और black stool शामिल हैं।

सेब का सिरका (Apple vinegar)

पानी या चाय जैसे पेय में एक बड़ा चम्मच apple cider vinegar मिलाएं। लक्षणों को कम करने के लिए भोजन से ठीक पहले या आवश्यकतानुसार दिन में तीन बार तक पियें।

व्यायाम और शारीरिक गतिविधि

व्यायाम गतिविधियों से पाचन तंत्र (digestive tract) में फंसी गैस, पाचन विकार (digestive disorder) और पेट के दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। गैस से बचने के लिए भोजन के बाद आधा घंटा टहलने की कोशिश करें। अगर आपको gas pain है, तो रस्सी कूदना, दौड़ना या चलना इसे बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

लैक्टेज की खुराक (Lactase Supplements)

दूध में मौजूद प्राकृतिक चीनी को lactose कहते है। lactose intolerant लोग इसे पचा नहीं सकते हैं। लैक्टेज वह एंजाइम है, जो लैक्टोज को तोड़ने के लिए काम करता है। lactase एक over the counter supplement है, और आपके शरीर को लैक्टोज को पचाने में मदद करता है।

लौंग

लौंग एक आयुर्वेदिक औषधी है, यह हमारे रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा है। लौंग का तेल पाचन एंजाइमों का उत्पादन करके पेट फूलने, पेट दर्द और गैस को कम करने में मदद कर सकता है। 250ml पानी में दो से पांच बूंदें मिलाएं और भोजन के बाद पिएं।

सौंफ

सौंफ का उपयोग लंबे समय से पेट दर्द, पेट फूलने, गैस और कब्ज सहित पाचन सम्बंधित तकलीफों के लिए किया जाता रहा है। सौंफ की चाय पियें, चाय लिए 250ml पानी में एक चम्मच सौंफ, अदरख और 4-5 पुदीने की पत्ती के साथ उबालें, छानकर आधा चम्मच शहद मिलाकर पियें। इसे आप दिनभर पी सकते हैं, लेकिन, यदि आप गर्भवती हैं, तो आपको सौंफ की चाय पीने से बचना चाहिए।

Digestive disorder का निदान कैसे करते हैं?

Digestive disorder यानि गैस के लक्षण किसी गंभीर विकार के कारण भी हो सकते हैं, जिसका पता लगाया जाना चाहिए। आपका Doctor यह देखने के लिए कि क्या सिर्फ कुछ खाद्य या पेय पदार्थ ही आपको gassy बनाते हैं, या कोई दूसरी स्थिति भी है। पता लगाने के लिए वह आपको एक सप्ताह या उससे अधिक समय में खाये गए खाद्य पदार्थों की सूची बनाने के लिए कह सकता है।

गंभीर स्थितियों का पता लगाने के लिए, आपका डॉक्टर Medical history और Physical test के अलावा निम्नलिखित परीक्षण का सुझाव दे सकता है:

  • Blood test
  • Hydrogen breath test
  • Colon screening
  • Gastrointestinal (GI) tract test

गैस के लक्षणों का निवारण कैसे करें?

गैस या गैस के लक्षणों को कम करने या रोकने के लिए, आपका डॉक्टर कम हवा निगलने, खाने-पीने की आदतों या आहार को बदलने, या दवाएं या suppliments लेने की सलाह दे सकता है।

खाते या पीते समय कम हवा निगलें

कम हवा निगलने से Gas symptoms को कम करने में मदद मिल सकती है, खासकर यदि आप बहुत अधिक डकार (belching) लेते हैं। आपका डॉक्टर आपको इससे बचने की सलाह दे सकता है।

  • Chewing gum चबाने से बचें
  • पेय पदार्थों को स्ट्रॉ के साथ पीने से बचें
  • खाते समय बात करने से बचें
  • बैठ कर धीरे-धीरे खाएं
  • धूम्रपान छोड़ दें
  • सही फिटिंग के नकली दाँत (dentures) पहनें

यदि आप Chewing gum, Hard candy चूसना या fizzy drinks पीने से बचते हैं, तो आप कम हवा निगल सकते हैं।

अपने आहार और खाने-पीने की आदतों को बदलें

Gas pain को कम करने के लिए, आपका डॉक्टर आपके खाने-पीने की आदतों या उसमें बदलाव करने का सुझाव दे सकता है। उदाहरण के लिए, आपके गैस के लक्षणों को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों का कम सेवन करने की सलाह दे सकता है।

Food causes a Gas problem

  • Cruciferous सब्जियां—एक खास समूह की सब्जियां जिसमें ब्रोकली, फूलगोभी, पत्ता गोभी (cabbage), छोटी बंदगोभी (Brussels sprouts), सरसों का साग, केल आदि शामिल हैं।
  • कुछ दालें और Beans गैस पैदा करने के लिए प्रसिद्ध हैं जैसे राजमा, सफ़ेद चना, चना दाल, मटर दाल इत्यादि। बीन्स में Raffinose नामक एक जटिल चीनी (complex sugar) की उच्च मात्रा के साथ साथ फाइबर से भरपूर होते हैं, जिसे पचाने में शरीर को परेशानी होती है।
  • कुछ साबुत अनाज, जैसे कि गेहूं, जौ और राई में भी ग्लूटेन (gluten) नामक प्रोटीन होता है। कुछ लोग ग्लूटेन (gluten) के प्रति संवेदनशील होते हैं और इसे खाने के बाद गैस और Gastric हो सकती है।
  • ऐसे खाद्य या पेय पदार्थ जिनमें बहुत अधिक मात्रा में Fiber, Fructose या Lactose होता है।
  • शुगर-फ्री कैंडीज, Chewing gum, या अन्य उत्पाद जिनमें स्वीटनर होते हैं।

कुछ पाचन विकार (digestive disorder) स्थितियों का इलाज करने के लिए डॉक्टर आपके menu को बदल सकते हैं, जिससे गैस के लक्षण हो सकते हैं- जैसे Celiac disease, Irritable bowel syndrome (IBS), or Lactose intolerance.

Gas treatment की दवा क्या है?

आप gas को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकते हैं, लेकिन उस स्थिति का इलाज करके जो Gastric problem का कारण बनते हैं, तो आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं।

अपने शरीर में पैदा होने वाली गैस की मात्रा को कम करने के लिए कदम उठा सकते हैं। इसमें आपका Doctor नीचे दिए गए कुछ over-the-counter दवाओं में से किसी एक का आपके लक्षण के अनुसार सुझाव दे सकता है:

  • Alpha-galactosidase – एक enzaym जो मुश्किल से पचने वाले खाद्य पदार्थों को तोड़ता है।
  • Bismuth subsalicylate – पेट की ख़राबी stomach upset (stomach upset) और दस्त (Diarrhea) से पीड़ित वयस्कों के लिए।
  • Lactase enzyme – Lactose intolerance (दूध या दुग्ध उत्पादों के न पचने की समस्या) के लिए।
  • Probiotics – आंत के खराब बैक्टीरिया (bad bacteria) से छुटकारा पाने के लिए
  • Simethicone – आंतों में गैस के निर्माण को कम करने के लिए जो सूजन (bloating) का कारण बनता है।

Gas problems की अन्य स्थितियां क्या हैं?

कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के कारण आपको सामान्य से अधिक गैस बन सकती है या अधिक गैस के लक्षण हो सकते हैं। इसमे शामिल है:

  • Inflammatory bowel disease – पाचन तंत्र में पुरानी सूजन (bloating) और जलन (dyspepsia) की समस्या है और इसमें Ulcerative colitis and Crohn’s disease शामिल हैं। लक्षणों में दस्त, वजन कम होना (weight loss) और पेट में दर्द एकदम गैस के दर्द की तरह हो सकता है।
  • Irritable bowel syndrome (IBS) – यह एक ऐसी स्थिति है जो बड़ी आंतों को प्रभावित करती है और कई तरह के लक्षण पैदा करती है, जैसे: पेट में ऐंठन, गैस, पेट फूलना, Acidity, दस्त, कब्ज।
  • overgrowth of bacteria in the small intestine – यह स्थिति छोटी आंतों में अतिरिक्त बैक्टीरिया (excess gut bacteria) का कारण बनती है। यह आंतों की अंदरूनी परत को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे शरीर के लिए पोषक तत्वों को अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है। लक्षणों में शामिल हैं: पेट दर्द (colic), गैस में गैस, पेट फूलना, दस्त, डकार आना, कब्ज।
  • Lactose intolerance – यदि आप lactose intolerant हैं, मतलब दूध (लैक्टोज) या ग्लूटेन के प्रति संवेदनशील हैं, तो आपके शरीर को ऐसे खाद्य पदार्थों को पचाने में कठिनाई हो सकती है। lactose युक्त खाद्य पदार्थ खाने के बाद आपको गैस या पेट दर्द का अनुभव हो सकता है।
  • कब्ज (Constipation) – मल निष्कासन की गतिविधि कम होने के कारण पेट में गैस बनने लगती है, जिससे gas pain और पेट फूल जाता है। एक सप्ताह में तीन से कम बार मल त्याग की स्थिति को कब्ज़ कहते हैं। Fiber suppliments लेना, पानी पीना और शारीरिक गतिविधि बढ़ाना आंतों के संकुचन को उत्तेजित कर सकता है और कब्ज को कम कर सकता है।
  • Gastroesophageal reflux disorder (GERD) – यह तब होता है जब पेट का एसिड बार-बार आपके मुंह और ग्रासनली (esophagus) को जोड़ने वाली नली में वापस आ जाता है। यह Acid reflux आपके ग्रासनली के अस्तर को ख़राब कर सकता है। इसके लक्षणों में शामिल हैं: लगातार पेट में जलन, जी मिचलाना (nausea), उल्टी (regurgitation), पेट दर्द, अपच जो गैस की तरह महसूस होता है।
  • Internal hernia – यह तब होता है, जब पेट और श्रोणि गुहा (pelvic cavity) के भीतर peritoneum or mesentery में छोटी आंत के loop का फलाव होता है, यह जन्मजात या किसी दोष के कारण भी हो सकता है। इसके लक्षणों में अंदरूनी पेट दर्द, मतली और उल्टी शामिल हैं।
  • Colon cancer – Colon cancer एक प्रकार का कैंसर है, जो बड़ी आंत (Colon) में स्वस्थ कोशिकाएं अपने डीएनए में परिवर्तन (mutation) करती हैं। बड़ी आंत के पाचन तंत्र (Digestive System) का अंतिम भाग है। इसके लक्षण लगातार पेट में गुड़गुड़ाहट (stomach discomfort), जैसे ऐंठन (stomach cramps), गैस या पेट दर्द।

इसे भी पढ़ें: बवासीर क्या होता है? जानें इस बीमारी के बारे में पूरी जानकारी

Gas problem in Stomach during Pregnancy

 

Why does pregnancy make you gassy?

Your body goes through many changes during pregnancy, and unfortunately gas is an uncomfortable result of some very normal body processes, says Sheryl Ross, MD, an OB/GYN and women’s health expert at Providence Saint John’s Health Center in Santa Monica, California.

The hormone progesterone is one of the main causes of excess gas during pregnancy. As your body produces more progesterone to support your pregnancy, progesterone relaxes muscles in your body.

This includes the muscles of your intestine. Slower moving intestine muscles mean that your digestion slows down. This allows gas to build up, which in turn leads to bloating, burping, and flatulence.

Reference by – https://www.healthline.com/health/pregnancy/home-remedies-for-gas-during-pregnancy#Why-does-pregnancy-make-you-gassy?

Tips to reduce Gas problem in Stomach

अपने भोजनशैली और आहार से संबंधित कुछ उपायों को अपनाकर आप Gas problem को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। इसमे शामिल है:

  • बीन्स और दालों को पकाने से पहले पानी में भिगो दें
  • अतिरिक्त हवा निगलने से बचने के लिए नकली दाँतों (Dentures) के सेट को अच्छी तरह से मुँह में बिठायें।
  • Chewing gum और hard candies से परहेज करें।
  • Carbonated drinks fizzy drinks, soda, beer जैसे पेय पदार्थों से दूर रहें।
  • निगलने वाली हवा को कम करने के लिए खाना या पीना धीरे-धीरे करें।
  • गैस के किसी भी लक्षण को Trigger करने वाले खाद्य पदार्थों की पहचान करने के लिए भोजन के खाद्य पदार्थों को diary में लिखें।
  • भोजन में high fiber और lactose /fructose वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा को कम करें।
  • ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिनसे गैस बनने की संभावना कम हो।
  • सिगरेट, शराब का सेवन करने से बचें।
  • Probiotic Foods जैसे दही, घर का बना छाछ/मठ्ठा (don’t use readymade), Kefir (fermented probiotic milk drink), अचार, और कुछ प्रकार के Cheese (Gouda, Mozzarella, Cheddar, और Cottage cheese)

कुछ over-the-counter (डॉक्टर की पर्ची के बिना मिलने वाली दवा) या Anti-gas दवाएं भी पेट फूलने (flatulence), गैस की समस्या (gas problem) को कम करने में मदद कर सकती हैं।

डॉक्टर से कब मिलें?

यदि गैस केवल खाने या पीने के बाद होती है और अपने आप या over the counter (OTC) की मदद से ठीक हो जाती है, तो आपको शायद डॉक्टर के पास जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

हालांकि, आपको गंभीर Gas problem के लिए एक डॉक्टर को देखना चाहिए, जो लगातार बनी रहती है या आपकी दिनचर्या को प्रभावित करती है। इसके अलावा, गैस के साथ अन्य लक्षण होने पर डॉक्टर से मिलें। इन लक्षणों में शामिल हैं:

  • Bowel habits में बदलाव
  • वजन घटना
  • लगातार कब्ज या दस्त
  • उल्टी (Regurgitation/Vomiting)
  • सीने में दर्द (Chest pain)
  • मल में खून

अंत में…

हर कोई समय-समय पर गैस और पेट दर्द की परेशानी से गुजरता है। गैस या गैस की समस्या तकलीफदेह हो सकती है, और आप सोचते हैं, कि Gas problem in Stomach से कैसे छुटकारा पाएं।

सभी gas problems आमतौर पर खतरनाक नहीं होती है। और ज्यादातर मामलों में, डकार आना (belching), Gas passing, और पेट फूलना (bloating) मामूली समस्या हैं, और जीवन को बाधित नहीं करते हैं। कई मामलों में, जीवनशैली और आहार में संशोधन करने मात्र से पेट की गैस को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

अगर आपको कई हफ़्तों की जीवनशैली और आहार में बदलाव करके भी कोई फर्क महसूस नहीं होता है। आपके पेट में सामान्य से अधिक गैस बन रही है, या तीव्र दर्द (abdominal pain) का अनुभव करते हैं, तो स्थिति के अधिक गंभीर होने से पहले अपने चिकित्सक से मिलकर उनका परामर्श अवश्य लें।

 

दोस्तों, यह Article आपको कैसा लगा नीचे Box में Comment जरूर करें। आपके Comment से ही मुझे और अच्छा लिखने की प्रेरणा मिलेगी, जिससे मैं अलग अलग विषयों पर अधिक जानकारी आप लोगों से Share कर पाउँगा। आप सभी से अनुरोध है कि, इस Post को Like करें और अपने Social Media पर दोस्तों के साथ Share अवश्य करें, जल्द वापस आऊंगा एक New Post के साथ।

Disclaimer

इस Article के माध्यम से दी गई जानकारी, केवल शिक्षा के उद्देश्य से बीमारियों और स्वास्थ्य के बारे में लोगों को सचेत करने का एक साधन मात्र है। हमेशा कोशिश रहती है कि हर लेख संपूर्ण और सटीकता से परिपूर्ण हो।इस Blog पर उपलब्ध किसी भी सलाह, सुझावों को निजी स्वास्थ्य के लिए उपयोग में लाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

Trusted sources for Referances:

https://www.healthline.com/health/stomach-gas-symptoms

https://www.niddk.nih.gov/health-information/digestive-diseases/gas-digestive-tract/symptoms-causes

https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/gas-and-gas-pains/symptoms-causes/syc-20372709

Share your love
Ashok Kumar
Ashok Kumar

नमस्कार दोस्तों,
मैं एक Health Blogger हूँ, और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के बारे में शोध-आधारित लेख लिखना पसंद करता हूँ, जो शिक्षाप्रद होने के साथ प्रासंगिक भी हों। मैं अक्सर Health, Wellness, Personal Care, Relationship, Sexual Health, और Women Health जैसे विषयों पर Article लिखता हूँ। लेकिन मेरे पसंदीदा विषय Health और Relationship से आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *